बड़हरिया: गड्ढे में ऑटो पलटने से कई घायल, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़हरिया-गोपालगंज पथ पर साधुनी मठ के पास गड्ढे में एक आटो पलट गया। इससे आटो में सवार कई यात्री गिरकर आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने दोपहर में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की। आक्रोशित लेागों ने सड़क पर ठेला, चौकी आदि रखकर जाम कर दिया तथा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। हल्की वर्षा होने पर इसमें जल जमाव हो जाता है और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

बाद में स्थानीय लोगों ने आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराया और जाम हटवाया। पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह ने बताया कि डीएम और एसडीओ को आवेदन देकर सड़क किनारे नालों की सफाई की मांग की है। मौके पर जितेंद्र साह, राजू साह, राजा बाबू, अली अब्बास, बलिष्टर साह, रहमत अली सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। ज्ञात हो कि टेलीफोन एक्सचेंज से पुरानी बाजार तक आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसके पूर्व बाइक से एक मासूम बच्चे के साथ जा रहे दंपती अचानक गड्ढे में गिर गए। इस क्रम में महिला व उसके बच्चे को लोगों के सहयोग से बचाया जा सका।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024