गुठनी: कार में लदी 68 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेक पोस्ट के पास मंगलवार की शाम थाने की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक जाइलो कार में लदी 68 लीटर शराब बरामद की। साथ ही मौके पर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मधुबनी के मधेपुर थाना क्षेत्र के पचाही निवासी राम अधीन महतो के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस श्रीकलपुर चेकपोस्ट के पास गश्त कर रही थी। इस क्रम में यूपी से एक जाइलो कार आती दिखाई दी। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें 68 लीटर देसी शराब पाई गई। पुलिस ने शराब समेत कार को जब्त कर लिया तथा मौके से धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026