बड़हरिया: नकाबपोश बदमाशों ने बैंककर्मी से की 47 हजार रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया- बहादुरपुर मुख्यमार्ग के शिवराजपुर गांव के समीप दो बाइकों पर सवार आग्नेयास्त्र से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने बंधन बैंक के एक कर्मी से पिस्टल का भय दिखाकर करीब 46 हजार 645 रुपये को लूट ली. यह घटना मंगलवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट की बतायी जाती है. विदित हो कि बड़हरिया बंधन का बैंककर्मी थाना क्षेत्र के भलुआं पासवान टोला से पैसे वसूल कर बहुआरा की तरफ पैसे वसूलने जा रहा था. बताया जाता है कि सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव के रघुनाथ साह के पुत्र अमरनाथ साह बड़हरिया के बंधन बैंक में रिलेशनशिप अफसर का काम करता है.

मंगलवार की सुबह बैंककर्मी अमरनाथ साह थाना क्षेत्र के शिवराजपुर से जैसे ही बहुआरा की ओर मुड़ा तभी बहुआरा मुर्गी फार्म के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों में से दो ने उसकी बाइक को आगे से घेर लिया. वह जैसे ही पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की तो दूसरे बदमाशों ने पीछे से उसकी बाइक में धक्का मार दी. नतीजतन बैंककर्मी वहीं गिर गया. बैंककर्मी को गिरते ही बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर उसकी जेब से 46 हजार 645 रुपये निकाल लिया. और पिस्टल लहराते हुए बहुआरा बाजार की ओर निकल गए. बैंककर्मी अमरनाथ साह अभी डरे-सहमे हैं. उन्होंने बताया कि वे चार माह पहले ही बंधन बैंक बड़हरिया में ड्यूटी ज्वाइन की है. पीड़ित बैंक कर्मी ने इस संबंध में पुलिस करीब 11 बजे आवेदन दिया है. लेकिन पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी करने के बजाय पीड़ित बैंककर्मी पर रुपये का हेराफेरी का आरोप लगा दिया.

वहीं बैंककर्मियों का कहना है कि पुलिस उल्टा ही बैंक कर्मी को प्रताड़ित कर रही है व मारपीट पर उतारू हो जा रही है.पीड़ित बैंककर्मी के दोनों पैर सूज गये हैं व चला-फिरा नहीं जा रहा है. बैंककर्मियों ने बताया कि पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि लूट की घटना हुई है. बैंककर्मियों ने पुलिस पर पीड़ित बैंक कर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. इस संबंध में पुलिस ने मारपीट करने से इंकार करते हुए बताया कि लूट की घटना संदेह के घेरे में है.इस संबंध में बैंककर्मी से पूछताछ की गई है. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने मारपीट करने से इंकार करते हुए बताया कि लूट की घटना के बारे में बैंक कर्मी से पूछताछ की गई है. जांच के दौरान बैंक कर्मी के साथ हुई लूट की घटना सही प्रतीत नहीं हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026