परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों से शराब के तीन धंधेबाज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ शैलेश कुमार सिंह ने मंगलवार की रात में थाना क्षेत्र के कुडवां गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में नामजद अभियुक्त स्व राजेन्द्र यादव के पुत्र संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं थाना क्षेत्र के तेतहली गांव से मलहम मिया के पुत्र शहजाद आलम को गिरफ्तार कर लिया. बड़हरिया में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बसंतपुर थाना क्षेत्र के सहरकोला गांव के सोनू मिश्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि सोनू मिश्र ने इतना शराब पी रखी थी कि वह बेहोश हो गया था. पियक्कड़ सोनू का पहले स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया.उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…