बड़हरिया: नागा बाबा की पुण्यतिथि समारोह की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर मठ परिसर में रविवार को आयोजन समिति के सदस्य लालबाबू सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में 27 जनवरी को मठ परिसर में प्रतिवर्ष की भांति नागा बाबा की पुण्यतिथि मनाने पर चर्चा की गई। साथ ही इस मौके पर विशाल भंडारा, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरण कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रसाद के रूप में लिट्टी-चोखा, खिचड़ी वितरण करने का निर्णय लिया गया। इस पर सभी ने सहमति जताई।

लालबाबू सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें दूर-दूर से साधु संत व श्रद्धालु आते हैं। इन्हें कोई परेशानी न हो इसका ख्याल हम सभी आयोजन समिति के सदस्यों को रखना है। सदरपुर के सरपंच अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। गरीब व असहाय वर्ग के मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गई जाएगी। मौके पर अर्जुन सिंह, पप्पू कुमार, मुन्ना कुमार, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026