परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा पंचायत के वार्ड संख्या में 11 के पूर्व वार्ड सदस्य सरैया निवासी खुर्शीद आलम को पुलिस ने शनिवार की रात्रि गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पचरुखी प्रखंड के भरतपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 के पूर्व वार्ड सदस्य खुर्शीद आलम ने अपने कार्यकाल के दौरान नल जल योजना में भारी गड़बड़ी करते हुए 11 लाख रुपये सरकारी राशि का उठाव कर अपने वार्ड में नल जल योजना का काम नहीं कराया था।
इसको लेकर बीडीओ पचरुखी के आदेश के आलोक में पंचायत सचिव व नल जल योजना के जेई ने थाना में प्राथमिकी कराते हुए सरकारी राशि में गबन करने का आरोप लगाया था। नल जल योजना में गबन के आरोप में पूर्व वार्ड सदस्य खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…