परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के खानपुर गांव में सोमवार को प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा, कृषि समन्वयक रामजन्म की उपस्थिति में खानपुर महिला खाद्य सुरक्षा समूह की बैठक हुई। बैठक में समूह की महिलाओं को जीरो टिलेज से गेहूं की खेती करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इसके बाद समूह की महिलाओं द्वारा 15 एकड़ जीरो टिलेज गेहूं प्रत्यक्षण की मांग की गई। इस मौके पर उन्हें 15 एकड़ के लिए जीरो टिलेज गेहूं प्रत्यक्षण किट प्रदान किया गया। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि समूह में जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बोआई का कार्य जिला कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में कराई जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में महिला समूह के सदस्य उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…