परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा कर्बला मोड़ के पास रविवार की रात शरारती तत्वों ने एक थार( चार पहिया ) में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वाहन मालिक भी रजनपुरा मुस्लिम टोला निवासी अलाउद्दीन खान वहां पहुंचते जब तक वाहन पूरी तरह से जल चुकी थी। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग को बुझाया गया।
वाहन मालिक ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। वाहन मालिक का कहना है जब अपनी थार वाहन को लेकर रात में घर लौट रहा था, तभी हसनपुरा कर्बला मोड़ के सईद मिस्त्री के आवास समीप गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद मिस्त्री को बुलाकर जांच कराई तो पता चला कि बैट्री डिस्चार्ज की समस्या है। इसके बाद वाहन लाक कर घर चला आया। तभी किसी ने इसमें आग गला दी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…