परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छक्का टोला में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छक्का टोला निवासी रशीद अहमद बताए जाते हैं। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही वसीम अहमद एवं बेलाल अहमद को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि सोमवार को अपनी जमीन में मिट्टी भराई का कार्य करा रहे थे।
तभी गांव के ही वसीम अहमद और बेलाल अहमद आकर गली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर वे लोग चाकू व राड से प्रहार कर दिया। सीने पर चाकू लगने वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में घायल ने वसीम अहमद और बेलाल अहमद विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…