परवेज अख्तर/सिवान: इंटरनेट मीडिया पर एक गैर जमानती वारंट से जुड़ा पोस्ट रविवार की शाम से वायरल किया जा रहा है। वारंट किसी बच्चा पांडेय नाम के व्यक्ति से जुड़ा है। दावा किया जा रहा है कि यह वारंट बड़हरिया विधान सभा के विधायक बच्चा पांडेय का है। हालांकि दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। पोस्ट को लेकर पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वहीं इस वारंट को लेकर किसी ने कुछ भी बताने से इन्कार किया।
वायरल पोस्ट में उत्तराखंड के चंपावत स्थित सीनियर जज/जूनियर मजिस्ट्रेट द्वारा दरौली कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. निराला नगर सिवान के प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बच्चा पांडेय पर एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस संबंध में विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने भी वारंट से संबंधित किसी जानकारी में अनभिज्ञता जताई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…