भगवानपुर हाट: डीजल अनुदान के रूप में प्रति लीटर 75 रुपया मिलेगा अनुदान : बीएओ

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मौसम को देखते हुए खरीफ फसलों के बचाव के लिए सरकार ने किसानों को डीजल अनुदान देने का एलान किया है। सरकार के घोषणा के अनुसार प्रति लीटर डीजल पर किसानों को 75 रुपया का अनुदान मिलेगा। यह जानकारी देते हुए बीएओ वीरेंद्र कुमार मांझी ने बताया कि 22 जुलाई से अक्टूबर माह तक किसान डीजल अनुदान के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार के नियमावली के अनुसार बड़े किसानों को अधिकतम आठ एकड़ तक का सिंचाई के लिए डीजल अनुदान मिल सकता है।

प्रति एकड़ 10 लीटर डीजल का अनुदान राशि मिलने का प्रावधान है। एक एकड़ पर 10 लीटर डीजल का अनुदान राशि 750 रुपया बैंक खाता में दिया जाएगा। उन्होंने बताया डीजल अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को किसान रजिस्ट्रेशन, जमीन का लगान रसीद तथा डीजल खरीद का कूपन के साथ आनलाइन आवेदन करना है। उन्होंने बताया कि अगर वर्षा नहीं हुई तो दूसरी बार सिंचाई करने की जरूरत पड़ी तो किसान को दुबारा आवेदन आनलाइन करना होगा। उन्होंने बताया कि किसान आनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026