बड़हरिया: विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व भाजपा नेताओं के विवादित बयान से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी का प्रकट की. जुलूस में शामिल लोगों ने नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को अविलंब गिरफ्तार करो, उन्हें कठोर से कठोर सजा दो आदि नारे लगाये. जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं जिसमें नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को गिरफ्तार करो लिखे नारे व चेहरे पर आक्रोश था. विवादित बयान को लेकर प्रखंड के खेल मैदान में प्रखंड के तमाम गावों से आये मुस्लिम समुदाय के लोग नबी की शान के खिलाफ बयानबाजी पर सरकार से गिरफ्तारी के मांग करते हुए ब्लॉक मैदान से हॉस्पिटल चौक व जामो चौक होकर थाना चौक पहुंचे. जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग पुनः ब्लॉक मैदान पहुंचकर नबी की शान में सलातो सलाम पढा गया.

साथ ही, देश के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गईं .जहां मौलाना शमशाद मिसबाही ने कहा कि नबी पाक ने सभी धर्मों का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया है.लेकिन नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल ने इस तरह का विवादित बयान देकर पूरी दुनिया के मुसलमानों के दिलों को दुखाया है. हम धार्मिक आस्था पर किसी प्रकार की चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुसलमान अपने नबी की शान की गुस्ताखी को बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होने सरकार से नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलवाने की मांग की,ताकि देश में अमन,भाईचारे व शांति का वातावरण बना रहे.इस मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के मद्देनजर एएसआइ शैलेश कुमार सिंह, राजकुमार कश्यप सहित अन्य पुलिस पदाधिकरी पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026