परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरजानीपुर गांव से पुलिस ने बाइक चोरी की संदेह होने पर विभिन्न जगहों से पांच बाइक को जब्त कर थाने लायी है. साथ ही बाइक के साथ कुछेक लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है.सभी बरामद बाइकें हिरो स्पलेडर प्लस की है. बीते गुरुवार को एमएच नगर पुलिस थाने के अरजानीपुर में गस्ती कर रही थी. तभी कुछ बाइकें वहां खड़ी मिली.
पूछताछ पर किसी ने कोई जबाव नहीं दिया. तभी पुलिस को संदेह हो गया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने लेकर चली आयी. मामले की जांच कर रही थी. तभी अगले दिन एक और बाइक लवारिश हालात में पुलिस ने बरामद किया. इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही बाइक का कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…