परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबूहाता गांव में आम के बंटवारे को लेकर दो पट्टीदारों में हुई हिंसक झड़प में चार महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि सोमवार को बगीचे से आम तोड़कर बंटवारे के लिए रखा गया था.उसके बाद भगरासन साह व अंबिका साह के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में सुनील साह के पुत्र रविरंजन कुमार (18) व पुत्री नेहा कुमारी(15) को गंभीर चोट आयी है. दोनों का सिर फट गया है.
वहीं सुनील साह की पत्नी रीता देवी(40) व भगरासन साह के पुत्र राहुल रंजन कुमार (30) घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के अंबिका साह व उनकी पत्नी देवांंती देवी, पुत्री पिंकी कुमारी(21) व पुत्र अभय कुमार घायल हो गए.सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहीं डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. पीड़ित भगरासन साह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…