भगवानपुर: नाबालिग बाइक चोर को पुलिस ने भेजा जेल, छापेमारी जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाने के महमदपुर गांव में एक तिलक समारोह से रविवार की रात्रि में बाइक को चोरी कर ले जाते नाबालिग चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पकड़ा गया चोर जलपुरवा निवासी अवध किशोर सिंह का पुत्र सूरज कुमार है. पकड़े गए बाइक चोर के निशानदेही पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने गिरोह के मुख्य सरगना गोलू सिंह एवं पंकज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार को पूरे दिन छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की पकड़े नाबालिक चोर ने बताया कि किसी भी उत्सव या शादी विवाह में सरगना उसका उपयोग बाइक स्थल से हटाकर दूर मंगाने में करते थे.

जहां से वे लोग बाइक ले फरार हो जाते थे. उन्होंने बताया पकड़े गए चोर के निशानदेही पर लगातार छापेमारी जारी है.  उसने लगभग 30 बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी है. उन्होंने कहा बहुत जल्द पुलिस बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लेगी. यह शादी विवाह के अवसर पर लोगों की बाइक चोरी करने वाला क्षेत्र का सबसे बड़ा गिरोह बताया जाता है. पकड़े नाबालिक चोर को मंगलवार को पुलिस  जेल भेजा  दी.बाइक चोर गिरोह का सेफ जोन बना हुआ है. भगवानपुर थाने का क्षेत्र. भगवानपुर से पश्चिम साध बाबा का स्थान चोरों का अड्डा बना हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026