बड़हरिया: वृद्ध की हत्या मामले में तीसरे दिन भी प्राथमिकी नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर में 29 जुलाई की रात्रि बदमाशों ने गांव के ही रासबिहारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में घटना के तीसरे दिन भी मृतक के स्वजन द्वारा थाना आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं घटना के तीसरे दिन भी पुलिस मामले का उद्भेदन करने में असफल है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को तक मृतक के स्वजन द्वारा इस मामले में आवेदन नहीं दिया गया है।

आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि रासबिहारी सिंह 29 जुलाई की रात भोजन करने के बाद अपने दालान में सोए थे तभी बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना के तीसरे दिन भी स्वजनों में शोक का माहौल है तथा घटना को ले तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026