महाराजगंज: ई-शिक्षा कोर्स को ले प्रधानाध्यापक की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में सोमवार को बीईओ विक्रमा गुप्ता की अध्यक्षता में ई-शिक्षा कोर्स को लेकर सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में एकाउंटेंट प्रदीप कुमार ने प्रधानाध्यापकों से कहा कि ई-कोर्स के तहत जितनी शर्तें हैं उसका शत-प्रतिशत पालन करना है।

विद्यालय में जींस पैंट पहनने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही समय से विद्यालय आना तथा छुट्टी के बाद विद्यालय से घर जाना, विद्यालय की साफ सफाई, शौचालय की साफ सफाई, विद्यालय में 75 प्रतिशत छात्र-उपस्थिति अति अनिवार्य रहेगा। प्रदीप कुमार ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यदि कोताही बरती गई तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कारवाई की जाएगी। बैठक में डाटा आपरेटर जितेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक अखिलानंद पांडेय, अंशु पांडेय, विजय कुमार, राजबली राम, आदर्श कुमार तिवारी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजकिशोर प्रसाद, उमा देवी, रीना देवी, मनोरमा कुमारी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026