बड़हरिया: इलाज कराने जा रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचला, मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग स्थित नवलपुर नहर पुल के समीप गुरुवार की सुबह सिवान इलाज कराने जा रहे वृद्ध को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बाल बच गया। मृतक की पहचान सुरहिया पश्चिम टोला निवासी जमील अहमद के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि सुरहिया पश्चिम टोला निवासी जमील अहमद गुरुवार की सुबह अपने पुत्र अब्दुल हक के साथ पैदल ही नहर मार्ग से सिवान किसी चिकित्सक के यहां इलाज कराने जा रहे थे। तभी नवलपुर-सुरहिया नहर पर चालक ट्रक को साइड कर रहा था तभी जमील अहमद ट्रक की चपेट में आए गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका पुत्र अब्दुल हक बल-बाल बच गया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआइ राजकुमार कश्यप, एएसआइ राहुल तिवारी, मोहनलाल पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र अब्दुल हक ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026