आरिफ जमाल के परीजनो को हुकूमत दें 50 लाख की मुआवजा व सरकारी नौकरी – प्रदेश अध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और किशनगंज विधायक अख्तरुल ईमाम गुरुवार को सीवान पहुंचे.जहां उन्होंने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर कहा की बहुत ही दुख की बात है की हमारे पार्टी के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी.जिसके बाद उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे है और पुलिस कुछ नही कर पाती है.आए दिन हत्या ,लूट ,साइबर अपराध जैसे घटनाएं हो रही हैनलेकिन नीतीश सरकार की पुलिस कुछ भी नही कर पा रही हैं.

नीतीश सरकार ने जिस तरह पांच वर्षो तक काम किया और अपराध पर लगाम लगाया वह अब भुल गई हैं.उन्होंने आरिफ जमाल की हत्या को लेकर काफी दुख प्रकट किया और कहा कि हमारे पार्टी के ऐसे नौजवान आरिफ जमाल की हत्या हो गई जिसमें आज तक कोई दाग भी नही लगा था. जिसमें हम नहीं आ सके हम सरकार से मांग करते हैं कि अब जमाल के तीन बच्चे हैं और उनकी परिवार का पालन पोषण के लिए सरकार 50 लख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दें.उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है.

लेकिन हमलोग डरने वाले नही है.एआईएमआईएम एक ऐसा पार्टी है जो गरीबों,दलितअसहाय लोगो को मदद करती रहती है.लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं पर जो हमला हो रही है और कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है यह कभी नहीं सहेंगे .जिसके बाद तकरीबन दर्जनों लोगो ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता आरिफ जमाल के परीवार से मिलने चले गये जहां उन्होंने परिजनो को संतावना दिया.इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरवर ईमाम ,सारण प्रभारी असलम साहब , वसीम साहब,फरहान,शेख सेराज,डॉक्टर समीर,सोनू, ईमरान, शहाबुद्दीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026