बड़हरिया: आपसी वर्चस्व में चाकू लगने से एक की मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर पुल के समीप गुरुवार की सुबह आपसी वर्चस्व में एक युवक ने चाकू से प्रहार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर एवं मुर्गी फार्म को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी अरुण उपाध्याय के पुत्र शक्ति उपाध्याय के रूप में हुई जबकि घायलाें में बंगरा के ही झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह बताए जात हैं। घायलों का उपचार गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं आरोपित बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी रानू सिंह बताया जात है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरहरपुर निवासी रानू सिंह गुरुवार की सुबह गिरधरपुर पुल के पास शराब पी रहा था एवं गाली बक रहा था। उस वक्त बंगरा निवासी शक्ति उपाध्याय, झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह टहल रहे थे। इन तीनाें युवकों ने रानू सिंह को गाली देने का विरोध करते हुए पूछताछ की। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस क्रम में रानू सिंह ने चाकू से तीनों युवकों पर प्रहार कर घायल कर दिया। सीने में चाकू लगने से शक्ति उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तथा सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने शक्ति उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नरहरपुर स्थित रानू सिंह के घर एवं मुर्गी फार्म में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया एवं थावे थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। चर्चा के अनुसार रानू सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह छह माह पूर्व लखनऊ में एटीएम से लाखों की हेराफेरी मामले में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि शक्ति उपाध्याय अपने माता-पिता का इकलौता संतान है। उसकी शादी इस साल फरवरी माह में हुई थी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटना गश्त कर रहे थे। समाचार प्रेषण तक थाने में पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026