दारौंदा: सांसद ने किया छठ घाट का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर स्थित तालाब में नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन गुरुवार को सांसद कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह एवं प्रखंड प्रमुख विनय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह छठ घाट का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नौ लाख 82 हजार आठ सौ रुपये की लागत से किया गया है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि तालाब से जल का संरक्षण होता है जो जीवनोपयोगी है। उन्होंने क्षेत्र में सभी तालाब का जीर्णोद्धार के साथ छठ घाट सजाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि बिहार के सभी छठ घाटों को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्माण हो, ताकि बिहार के छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर जिला पार्षद नगीना यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि ब्लू सिंह, राजीव रंजन गिरि, बंटी सिंह, पूर्व मुखिया पारसनाथ सिंह कुशवाहा, छोटे सिंह, ओमप्रकाश यादव, अक्षय सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौहर अली, निजामुद्दीन अंसारी, रामाकांत सिंह, बहारन साह, संतोष साह, त्रिलोकी शर्मा, कंचन साह, जितेंद्र यादव, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024