परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरदोबारा पंचायत के तिलसंड़ी 512 में पीसीसी सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग होने से नाराजगी देखने को मिल रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम को आवेदन देकर इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच को सूचित कर सैकड़ों लोगों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि तिलसंड़ी गांव से लेकर अलीहसन के दरवाजे तक स्थानीय मुखिया द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जो छह माह पूर्व ही टूटने लगी है। इसमें मुखिया द्वारा सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया गया है। कुछ ग्रामीणों ने इस मामले में बीपीआरओ के भी मिलीभगत होने की बात कही है। इस मामले में मुखिया और बीपीआरओ ने आरोपों को निराधार बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…