भगवानपुर हाट: छात्र संवाद कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मलमलिया स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में शनिवार को छात्र संवाद एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिमला (हिमाचल प्रदेश) के आइजी डा. जयप्रकाश सिंह ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर छात्र जीवन की पाठ पढ़ाया। उन्होंने छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के बिना जीवन अधूरा है। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासन नहीं लाएगा तो वह लंबी दूरी तय नहीं कर सकता है।

उन्होंने मोबाइल और बाइक के संबंध में कहा कि हर बच्चे के माता-पिता मोबाइल और बाइक तो बच्चों को दे दिए हैं लेकिन इसका संचालन किस रूप में बच्चा करता है इसको कोई नहीं देखता है। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बिहार पुलिस अग्निशमन में चयनित छात्रा नीपू कुमारी, मनीषा कुमारी और उमंग सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सखिरी विकास संस्थान की संरक्षक सह सेवानिवृत्त प्राचार्य उर्मिला ने कहा कि अनुशासन, चरित्र एवं कर्तव्य पालन करने वाला तथा समय की पहचान करने वाला हमेशा सफल होता है। छात्र ही राष्ट्र के भविष्य होते हैं। इस अवसर पर जेके सिंह, हरेंद्र सिंह, शिक्षक प्रेम सिंह, विद्या भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026