परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के कालू छपरा गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला शशिकांत यादव की पत्नी ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पट्टीदार बबलू यादव, करण यादव पर मारपीट करने तथा गले से मंगलसूत्र व सोने की बाली छीनने का आरोप लगाया है।
उसने आवेदन में कहा है कि मैं अपने घर में शुक्रवार की सुबह भोजन बना रही थी तभी करण यादव और बबलू यादव लोहे के राड से मेरे सिर पर वार कर दिए जिससे मेरा सिर फट गया तथा और बेहोश होकर गिर पड़ी। जब होश आया तो मेरे गले से मंगलसूत्र और सोने की कान की बाली गायब थी, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है। मुझे पूरा विश्वास है कि उक्त लोगों ने ही मेरे मंगलसूत्र एवं साेने की बाली ली है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…