परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा टोले रामपुर में गुरुवार की रात अपनी भगिनी की शादी में शामिल होने आए मामा को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित एमएच नगर थाना के आरजानीपुर निवासी राजकुमार राम ने थाना में आवेदन देकर हसनपुरवा निवासी सूरज राम, गोलू राम, अरुण कुमार, गुलशन कुमार, जैकी कुमार एवं रीता देवी को आरोपित किया है। उसने आवेदन में कहा है कि मैं 25 मई की रात अपनी भगिनी की शादी में शामिल होने हसनपुरवा आया था। दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।
इसी बीच हसनपुरवा निवासी सूरज राम, गोलू राम,अरुण कुमार, गुलशन कुमार, जैकी कुमार एवं रीता देवी मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिए तथा जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। मुझे बचाने आए मेरे छोटे पुत्र विकास तथा बड़े पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया तथा मेरे बड़े पुत्र से सोने की चेन छीन लिए। स्वजनों द्वारा हम सभी काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…