बड़हरिया: पट्टीदारों ने दो दिन में तीन सदस्यों को मारपीट किया घायल, न्याय की गुहार

स्थानीय प्रशासन से नहीं मिला मदद तो एसपी ने लगाएंगे गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा गांव में पट्टीदारों ने दो दिनों में दो महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।बताया जाता है कि सोमवार की सुबह नल का जल गिरने के विवाद में पट्टीदारों ने राजकुमार पूरी की मां शांति देवी एवं पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया थाा। इस मामले में पीड़िता शांति देवी ने थाने में आवेदन रंजीत पूरी, राजीव पूरी उर्फ छोटू, उषा देवी और प्रियंका कुमारी को आरोपित करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार की रात पट्टीदारों ने राजकुमार पूरी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सभी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित राजकुमार पूरी ने कहा कि यदि स्थाानीय प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि थाने में आवेदन दिए तीन दिन हो गए है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पुन: घटना होने का भय सता रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026