सिसवन: डीटीओ के गार्ड के साथ हुई मारपीट मामले में चार नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधोपुर गांव स्थित कठिया बाबा के समीप 14 मई की रात्रि जिला परिवहन पदाधिकारी विवेकानंद कुमार के गार्ड पिंटू यादव के साथ ट्रक चालकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल टू यादव के बयान पर सिसवन थाना में प्राथमिकी की गई है। इसमें चार लोगों को नामजद तथा चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। आरोपितों में दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर निवासी मनीष राय उर्फ नेपाली सिंह, अभिनंदन यादव, अनीक राय तथा गुठनी के मैरीटाड़ निवासी अतुल दुबे को आरोपित किया गया है। इसके अलावा खनन इंस्पेक्टर ने अवैध लोडिंग के मामले में अलग से प्राथमिकी कराई है।

बताते चलें कि 14 मई की रात्रि ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान ट्रक चालकों ने जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व वाली टीम पर हमला कर दिया था, इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी के सुरक्षा गार्ड डुमरहर निवासी पिंटू राय घायल हो गया था। अधिकांश हमलावर और घायल गार्ड एक ही गांव के निवासी थे। इसमें गार्ड ने उन सबको पहचान लिया। पिंटू राय का इलाज गोरखपुर एक अस्पताल में चल रहा है, जहां अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में बालू इंट्री माफिया नेपाली सिंह की प्रमुख भूमिका रही है। बताते हैं कि नेपाली सिंह अवैध तरीके से बालू परिवहन का मास्टरमाइंड है जो मांझी व रसूलपुर के रास्ते बालू का परिवहन कर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पहुंचाता है। प्राथमिकी होने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026