बड़हरिया: कार्यशाला में प्रधानाध्यापकों को दिया गया पीएफएमएस का प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शनिवार को बीईओ शिवशंकर झा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएफएमएस का प्रशिक्षण दिया गया। विभागीय निर्देश का हवाला देते हुए बीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक सीएसजी कल्याण विभाग की प्रदत्त राशि जो विद्यालय के खाते में आज तक जमा है उस खाते का अद्यतन कराते हुए राशि को विभाग के खाते में जमा करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में बहुत पहले ही प्रधानाध्यापकों को गुरु गोष्ठी में प्रस्ताव रखा गया था और निर्देश भी दिए गए थे लेकिन प्रधानाध्यापकों की लापरवाही के कारण आज तक राशि जाम नहीं की गई, जो खेद का विषय है।

उन्होंने कहा कि वीएसएस की राशि विभागीय निर्देशानुसार के आलोक में 30 नवंबर तक प्रदत राशि का उपयोगिता देना सुनिश्चित करें, नहीं तो आप लोगों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। डीपीओ एसएस अशोक कुमार पांडेय ने प्रधानाध्यापकों को रजिस्टर पासबुक का अपटूडेट शीघ्र करा लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्व बीआरपी शंभूनाथ यादव, जिला लेखा अकाउंटेंट पंकज कुमार, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव, विजय कुमार गुप्ता, प्रदीप मंडल, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता जयप्रकाश गुप्ता, अमरेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार यादव, भगवान यादव, अकाउंटेंट बैरिस्टर सिंह, डाटा आपरेटर हरिओम, रंगीलाल बैठा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026