बड़हरिया: अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन: विधायक

बढ़ते अपराध पर व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध व रंगदारी काे लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल नगर में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा की अध्यक्षता में व्यवसायी संवाद का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह थे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अगर अपराध नहीं रुका तो बड़हरिया में बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा, थाने का घेराव किया जाएगा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अपना काम ईमानदारी से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपराध के तीन महीने का डिटेल दें मैं इसे विधानसभा में उठाऊंगा।

भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि भाजपा 130 करोड़ जनता की पार्टी है। अपराधी किसी का नहीं होता है। उन्होंने लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में राजग की सरकार टूटते ही क्षेत्र में रंगदारी, गोलीबारी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नरेंद्र मिश्रा, सरपंच महासचिव विनोद कुमार धर्मनाथ सिंह, रघुनाथ शर्मा, भारती सिंह, जयप्रकाश गौतम, सुनील चंदेल, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय, शंभू यादव, बजरंग दल के परमेश्वर सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, शंकर सोनी, पंकज बर्णवाल समेत काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024