परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व पुलिस ने मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र के हरदियां गांव में छापेमारी कर पूर्व बीडीसी सदस्य व अपहरण मामले के नामजद अभियुक्त भीम राम को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरदियां गांव के श्रीभगवान राम के पुत्र व थाना कांड संख्या-06/20 के तहत भादवि-363,366(A)/34 के तहत दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त पूर्व बीडीसी सदस्य भीम राम को खदेड़ कर हरदियां चंवर से गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस उसे अपहरण मामले में गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, भीम राम भागने लगा. पुलिस के जवानों ने उसे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया. इस मौके पर एएसआइ शैलेश कुमार सिंह,राजकुमार मिश्र, पीएसआइ पंकज पांडे के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे.पुलिस ने भीम राम को बुधवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…