दरौली: पिकअप के धक्के से राजमिस्त्री की मौत, चालक मौके से फरार

  • दरौली के छावनी के पास हुई घटना, परिजनों का रोकर बुरा हाल
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सीवान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दरौली-रघुनाथपुर रोड पर छावनी के पास अनियंत्रित पिकअप ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा. धक्का लगने के बाद बेहोशी हालत में गिरे अधेड़ को देखते हुए आसपास के लोगों ने पिकअप वैन को पीछा करते हुए पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौका पाकर पिकअप को छोड़कर फरार हो गया. आसपास के लोगों ने अधेड़ को आनन-फानन में इलाज हेतु दरौली पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान टोकाटारी गांव निवासी 50 वर्षीय पंचानंद चौहान के रूप में की गयी.

जानकारी के अनुसार अधेड़ राजिमस्त्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. घटना के दिन घर से दही लेकर साइकिल से दरौली बेचने जा रहा था. इसी क्रम में रघुनाथपुर दरौली मार्ग पर आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें अधेड़ सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. आसपास के लोग जबतक घायल को पीएचसी भर्ती कराते, तबतक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांचोंपरांत उसे मृत पाया. मृतक के चार लडके हैं. एक लड़की की शादी दो माह पूर्व हुई है. तीन लड़कियां अभी पढ़ रही है. परिवार का कमाने वाले इकलौते सदस्य के अचानक जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. पत्नी कलपतिया देवी सहित लड़कियों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026