परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव में सोमवार की रात में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर लंबे अरसे से फरार वारंटी व राधा भगत के पुत्र राजकुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया. आइओ एएसआइ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार भगत के खिलाफ बहुत पहले कुर्की का आदेश निकला था.
साथ ही,2020 में उसके खिलाफ वारंट निकला था. लेकिन बावजूद वारंटी राजकुमार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था.उसके बाद एएसआइ शैलेश सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से राजकुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कुर्की वारंटी राजकुमार भगत को मंगलवार को कोर्ट में उपस्थापन के लिए जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…