महाराजगंज: महादलितों को जिंदा जलाना सुशासन के लिए शर्मनाक: भाकपा माले

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाने के बलउ पंचायत के लेरुआ गांव में 22 मई को हत्या की घटना के विरोध में दलित नट बस्ती में आग लगाकर एक महिला सहित उसके तीन बच्चों को जिंदा जलाने के मामले की जांच करने मंगलवार को जिरादेई के माले विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में एक भाकपा माले जांच टीम पहुंची तथा मामले की जांच किया. विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून का राज सामंती अपराधी तत्वों के कब्जे में चला गया है. यही कारण है कि महाराजगंज के लेरुआ गांव के महादलित नट परिवार को जघन्य तरीके से जिंदा जलाकर मार डाला गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर एफ आई आर करने की बजाय अपनी मर्जी से आवेदन की शक्ति परिवार के एक सदस्य से जबरन अंगूठा लगवा लिया है. उन्होंने प्रशासन पर दबंग अपराधियों को खुलेआम संरक्षण देने का आरोप लगाया. भाकपा माले विधायक श्री कुशवाहा ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच करने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. भाकपा माले के जांच टीम में इनोस प्रदेश सह सचिव जय शंकर पंडित, आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास यादव माले नेता सुजीत कुशवाहा एवं अनूप कुमार शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026