बड़हरिया: पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा

अपराधी योजना बनाते धराये तीन अपराधी, दो आग्नेयास्त्र व तीन जिंदा गोलियां बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को बड़हरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली,जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते वक्त दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, चाकू व मोबाइल आदि के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा. विदित हो कि बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को सूचना मिली कि हथियारों से लैस तीन अपराधी थाना क्षेत्र के बहुआरा कसाई टोला के आगे छठी मईया के पास बरगद के पेड़ के अपराध के पास अपराध की योजना बना रहे हैं. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआइ शैलेश कुमार सिंह आदि ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दी.

छापेमारी के दौरान जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के मकुरधन महतो का पुत्र व अपराधी बुलेट कुमार उर्फ दिलीप कुमार (25), बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा दक्षिण टोला के मोहम्मद गाजी का पुत्र व अपराधी आजाद अहमद (20) व बहुआरा दक्षिण टोला के बांकेलाल शर्मा का पुत्र अपराधी पंकज कुमार शर्मा (19) को धर दबोचा. अपराधियों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक 12 बोर का देशी कट्टा, 315 की दो जिंदा गोली,12 बोर की एक जिंदा गोली,एक चाकू, मोबाइल आदि बरामद किया गया.पुलिस ने तीनों अपराधियों के खिलाफजिला कांड संख्या-249/22 भादवि की धारा 25(1-बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026