परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार को पूर्व में हुई विवाद को लेकर एक युवक को चाकु मार घायल कर दिया। घायल युवक स्थानीय निवासी गुलाब महतो के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार महतो है। खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज सीवान सदर अस्पताल मे चल जा रहा था।मिली जानकारी के अनुसार गुलाब महतो का अपने गांव के हीं कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद है। रविवार को गुलाब महतो का पुत्र अभिषेक महतो चैनपुर बाजार से समान लेकर घर जा रहा था तभी गांव के कुछ युवकों ने अभिषेक को उसके गांव मे हीं घर से सौ मीटर पहले पकड़ लिया और चाकु मार घायल कर दिया।
इधर चाकू लगने के बाद घायल के शरीर से अत्यधिक खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गया।आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से चिकत्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओपी पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि चाकू घोंपने वाला युवक गांव का ही हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…