परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के भोपतपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरुवार को बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद विकराल रूप ले लिया। विद्यालय रणक्षेत्र में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, आरओ राकेश आंनद, सीओ अनिल श्रीवास्तव सहित जामो थाना, गोरेकोठी, बडहरिया सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर हुए इस विवाद में कुछ युवकों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद 15 अगस्त से चला आ रहा है। 15 अगस्त को कुछ बाहरी युवक विद्यालय पहुंच कर विद्यालय की विधि-व्यवस्था को असामान्य करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा शांत करा दिया गया। वहीं गुरुवार को कुछ छात्रों के साथ कुछ युवक विद्यालय पहुंच गए। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति जाहिर की तो वे सभी शिक्षकों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख प्रधानाध्यापक केदार सिंह ने जामो थानांध्यक्ष राजू कुमाए, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, डीपीओ सह बीईओ अशोक पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी। इस दौरान जिला मुख्यालय से वज्रवाहन से काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। विवाद के दौरान पहुंचे पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिए।
पुलिस की सख्ती के बाद विद्यालय सहित गांव में सन्नाटा का माहौल कायम हो गया। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि विवाद में संलिप्त अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार, बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष सूरज कुमार, जीबी नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दल बल के साथ मौजूद थे। इस घटना के बाद मजिस्ट्रेट के साथ काफी संख्या में पुलिस विद्यालय परिसर में कैंप कर रही है। मुखिया शारदा देवी के पति राजीव कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से समझौता की बात चल रहा है। संभवत: देर रात तक समझौता हो जाने की उम्मीद है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…