भगवानपुर हाट: अपराध की योजना बनाते 11 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

पिस्टल, मैगजीन और गोली, तीन बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा बाजार स्थित एक होटल से गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाने की पुलिस ने अन्य थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी कर किसी बड़े अपराध की योजना बनाते 11 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस कई गाड़ियों में पहुंची और गुड्डू साह के होटल को चारों तरफ से घेर ली। पुलिस द्वारा होटल को नाकेबंदी करते देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने 11 बदमाशों को दबोच लिया। वहीं कुछ बदमाश भागने में सफल बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मोरा उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में किसी विवाद को लेकर दो गुट हथियारों से लैस होकर अपनी शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां से एक गुट के कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर ली है, वहीं दूसरे गुट के लोग भागने में सफल रहे।

पुलिस की सक्रियता से मोरा बाजार में एक बड़ी घटना होने से बच गई। गिरफ्तार बदमाशों में सभी बदमाश मोरा बाजार से दो से चार किलोमीटर की दूरी के बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल, मैगजीन और गोली के अलावा तीन बाइक पुलिस द्वारा बरामद करने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लोगों में एक तरफ राहत देखी जा रही है तो दूसरी तरफ कुछ व्यवसायी बदमाशों के बढ़ते मनोबल को देखते हुए सहमे हुए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बदमाशों की गिरफ्तारी की बा स्वीकार की लेकिन विस्तार से कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। चर्चा के अनुसार मोरा में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं एसबीआइ और ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र अवस्थित है। इसके अलावा एटीएम, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सहित कई बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। बीते अप्रैल माह में मोरा स्थित ग्रामीण बैंक से ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने हथियार के बल 46 हजार रुपया की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024