परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक विवाहिता की हुई तेजाब से नहलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने पति के अलावा सास, ननद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें मृतका के पति, सास, ननद सहित अन्य को नामजद किया गया है। प्राथमिकी महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी मृतका की मां मनरूपा देवी ने कराया है। जिसमें मृतका के पति संदीप कुमार, सास प्रमिला देवी, ननद पूजा कुमारी, टुनटुन साह, रामाधार साह, मुकेश कुमार सहित अन्य को नामजद किया है।
पुलिस प्राथिमिकी कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही हत्या के मामले में सभी नामजद घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। बतादें की महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी ललन साह के 22 वर्षीय पुत्री प्रेमी देवी की शादी ढाई वर्ष पहले जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी स्व. अच्छेलाल के पुत्र संदीप कुमार साह से हुई थी। जिसकी दहेज को लेकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मृतका की मां मनरूपा देवी ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…