महाराजगंज: चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने रिसौरा गांव में छापेमारी कर दो चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। रिसौरा गांव में चोरी की बाइक रखे जाने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रिसौरा गांव की घेराबंदी कर बाइक चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान मिडिल स्कूल रिसौरा की तरफ से दो युवक दो बाइक से आते दिखे। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रोका और उनसे बाइक के कागजात की मांग की। दोनों ने कागज दिखाने से इंकार कर दिया।

जब दोनों बाइक की जांच की गई तो देखा गया कि उसके इंजन के नंबर को हटा दिया गया है। संदेह होने पर बाइक सवार से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। युवक के पास से मास्टर चाभी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी देवनाथ यादव का पुत्र संजित कुमार यादव व दूसरा जनता बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया टोला निवासी परशुराम प्रसाद का पुत्र निरजंन कुमार है। दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024