परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव से लावारिस हालत में एक प्लसर बाइक बरामद की. विदित हो कि पांच दिनों पूर्व प्लसर बाइक पर सवार होकर दो युवक आये व उन्होंने मुसेहरी गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे पर यह कहते हुए बाइक खड़ी कर दी कि बाइक में तेल खत्म हो गया है. वे दूसरे दिन आकर बाइक ले जायेंगे. जब पांच दिनों बाद भी युवक बाइक लेने नहीं आये तो मकान मालिक को शक हुआ. शनिवार को मकान मालिक ने थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को सारा वृतांत सुनाया. उसके बाद पुलिस हरकत में आयी. थानाध्यक्ष ने एएसआइ संतोष कुमार को बाइक बरामद करने का आदेश दिया.
पुलिस ने बाइक बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा इसे थाने लाकर नंबर के आधार पर मालिक का सत्यापन किया जा रहा है. बताया जाता है कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है,जो शक के दायरे में है. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक लावारिस बाइक मुसेहरी गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर लावारिस हालत में पड़ी है,जो युवक तेल खत्म होने के नाम पर बाइक खड़ी कर गये थे.जब दिनों बाद भी बाइक लेने नहीं आये तो मकान मालिक की बेचैनी बढ़ गयी. इसके बाद बाइक जब्त कर थाने लाया गयी है. पुलिस बाइक मालिक के नाम पता लगाने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…