परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के नन्दामुड़ा गांव में सिवान सांसद कविता सिंह के आवास पर रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के वर्चुयल सम्मेलन महिला उद्यमिता योजना संवाद में महिलाओं ने भाग लिया. वर्चुयल सम्मेलन के माध्यम से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं को आत्मस्वावलंबी बनाने के लिए सरकार के कटिबद्धता को दुहराया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया. सांसद कविता सिंह ने बताया कि महिलाओं को समृद्ध बनाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है.
जिसके तहत सरकार ने महिला उधमिता योजना चला रही है. ताकि सभी महिला इसका लाभ लेकर राज्य के विकास में भागीदारी बने. सांसद ने बताया कि काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने वर्चुयल सम्मेलन में भाग ली तथा पूरे संवाद को मनोयोग से श्रवण कर क्रियान्वयन करने का संकल्प लिया. इस मौके पर जदयू नेता अजय कुमार सिंह सहित काफी संख्या में महिला मंडल उपस्थित थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…