बपरवेज अख्तर/सिवान: जिले के ड़हरिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में 10 अप्रैल की रात चोरों ने एक घर के दरवाजे का तोड़कर आभूषण, कपड़ा समेत करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृह मालिक रामाकांत गिरि ने घटना की जानकारी थाने को दी है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत है। बताया जाता है कि रमाकांत गिरि अपने स्वजन के साथ हरियाणा के पानीपत में रहते हैं। घर में ताला लगा रहा है। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में रखी बाइक, टीवी, आभूषण, कपड़े आदि की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार की शाम उनके पड़ोसी रघुनाथ गिरि को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना मोबाइल के माध्यम से गृहस्वामी रमाकांत गिरि को दी।
उसके बाद रमाकांत गिरि और उनके स्वजन घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही एसआइ दुर्गा कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद मंत्री परमेश्वर कुशवाहा ने कहा कि आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…