बड़हरिया: बैठक का नपं के वार्ड पार्षदों ने किया बहिष्कार

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायतों में बुधवार को उप मुख्य पार्षद सलमा खातून के प्रतिनिधि रहीमुद्दीन खान की अध्यक्षता में कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा आहूत बैठक का आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने अपर मुख्य सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पटना और जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भेजकर बहिष्कार कर दिया है तथा वित्तीय अनियमितता तथा बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के खिलाफ कार्य करने को लेकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वार्ड पार्षदों ने आवेदन में कहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा पूर्व में पारित प्रस्ताव पर भी कोई अग्रेत्तर कार्रवाई नहीं की गई और ना ही कबीर अंत्येष्टि योजना का खाता खुला गया और ना ही किसी पार्षदों को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कोई जानकारी दी गई।

वहीं दो दिनों से बड़हरिया मुख्य बाजार में कचरा उठाव का कार्य बाधित है जिससे बाजारों में जगह-जगह कचरा का ढेर जमा हो गया है। पिछले एक साल में साफ सफाई पर कितना राशि खर्च हुआ तथा नगर पंचायत बनने के बाद कौन-कौन सी योजना पर काम चल रहा है इसकी जानकारी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को नहीं दी जा रही है। वार्ड पार्षदों ने इसकी जांच कराने की मांग की है। वहीं नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नसीम अख्तर से बैठक की बहिष्कार के विषय में फोनिक्स संपर्क नहीं हो सका।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026