परवेज अख्तर/सिवान: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रखंड की सेविका-सहायिकाओं ने अपनी सात सूत्री मांग को लेकर सीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना देते हुए एक दिवसीय हड़ताल किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय के नेतृत्व में अपनी सात सूत्री मांग को लेकर सीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगों में सेविका को 18 हजार व सहायिका को 12 हजार प्रतिमाह न्यूनतम मानदेय देने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर पदस्थ आंगनबाड़ी कर्मियों के बराबर मानदेय देने, उम्र की पाबंदी हटाकर शत प्रतिशत पदोन्नति करने, सुरक्षा पेंशन देने, बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी, रागिनी कुमारी, अनिता देवी, गीता कुमारी, सीमा देवी, रामावती देवी थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…