परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल पुलिस ने शराब के दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सतेन्द्र महतो व हरेंद्र चौधरी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहली घटना थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव से जुड़ा है। जहां सतेन्द्र महतो रात में शराब की नशे में गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। घरवालों ने पुलिस को फोन पर इस घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सतेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी घटना शहर के ललित बस स्टैंड से जुड़ा है। जहां परिसर से शराब के साथ हरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हरेंद्र शराब की होम डिलिवरी करने का काम करता है। गुप्त सूचना के आधार पर उसे रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान उसके पास से कुल पांच बोतल शराब बरामद किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…