बड़हरिया: सड़क व नाले की बदहाली को लेकर मोहल्ले वासियों ने सौंपा ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान: नवगठित बड़हरिया नगर पंचायत के साकार रुप लेते ही विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गयी हैं. बड़हरिया नगर पंचायत में मास्टर प्लान के तहत कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दूबे विकास कार्यों को मूर्तरूप देने के लिए सक्रिय हो गये हैं.शनिवार को बड़हरिया नगर पंचायत के पं दीनदयाल नगर में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्र के आवास पर पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दूबे को नगर पंचायत वासियों द्वारा राजेश पांडेय के नेतृत्व में चार सूत्री  ज्ञापन को सौंपा गया. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने बताया कि बड़हरिया थाना से सटे उत्तर उपेन्द्र मिश्र के बथान तक करीब 1500 फीट सड़क निर्माण करना है,जो बरसात में चलने लायक नहीं रह गयी है. मुहल्लेवासियों का आरोप है कि पूर्व में घटिया सड़क निर्माण के कारण यह सड़क गड्डे में तब्दील हो गयी है.

मुहल्लेवासियों का कहना है कि पं दीनदयाल नगर की सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा घर के नाले के पानी मेड़ बांधकर रोक दिया गया है,जिससे गंध आ रही है व महामारी फैलने की आशंका बनी है. नाला के पानी निकासी की व्यवस्था करना, सड़क पर ही अवैध रूप से टैक्सी स्टेंड को हटाना आदि का लिखित सामूहिक ज्ञापन दिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दूबे ने कहा कि जल्द ही नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था व अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया जायेगा. साथ ही, सड़क निर्माण हेतु विभाग को पत्र लिखा जायेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में उपेंद्र मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र, अनिल मिश्र, रिम्पी मिश्र, शिवम कुमार, फिरोज गांधी,पिंटू मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, पुनीत सिन्हा, अशोक मिश्र,गोलू दर्जी, भिखारी साह, प्रमोद मिश्र सहित दर्जनों मुहल्लावासियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया.इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश गिरि, संदीप गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, सुभाष गिरि, परशुराम पांडेय आदि मैजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026