भगवानपुर हाट: सर्पदंश से युवक की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के जगदीशपुर गांव में जहरीले सांप के डंसने से तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक बनिला राय का पुत्र राजेश राय था. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया. शनिवार की आधी रात को सोए अवस्था में उसे जहरीले सांप ने डंस लिया. उसने कुछ देर बाद इसकी जानकारी जब परिजनों को दी तो उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने जब उसे मृत घोषित कर दिया, तो घरवालों को सहसा विश्वास नहीं हुआ. वे लोग उसे लेकर जहां-तहां इलाज हेतु दौड़ते रहे.

लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो दोपहर बाद शव को घर ले आए. उसकी मौत से परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा. उसकी मां मोहरमती देवी व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. इसकी खबर मिलते हीं आसपास के लोग जमा हो गए. पास-पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने और उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे. वह चार भाइयों में सबसे छोटा था. वह और उसकी एक बहन अविवाहित है. वह गांव में छोटा दुकान चलाता था. शव को परिजन दाह संस्कार के लिए ले गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026