बड़हरिया: ग्रामीण विकास मंत्री ने किया कचरा प्रबंधन का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा पंचायत के हरदिया गांव में शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कचरा प्रबंधन का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद आदि उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि प्रखंड के हरदिया में जो कचरा प्रबंधन बना है, वह बहुत ही सुंदर ढंग से बना है। ऐसा ही अगर प्रत्येक पंचायत में बन जाए तो गांव और पंचायत सुंदर दिखेगा। डब्ल्यूपीओ बिहार में बहुत जगह बना है, लेकिन जो हरदिया गांव में बना है वह बहुत ही सुंदर ढंग से व्यवस्थित है।

इसको देख कर मन गदगद हो गया। अगर ऐसा ही हर प्रत्येक पंचायत के बनवाया जाए और सक्रिय रहे तो, पंचायत के साथ-साथ गांव और प्रखंड भी सुंदर हो जाएगा। मौके पर बीडीओ ने का आभार प्रकट किया। मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद ने कहा कि कचरा प्रबंधन बनाने में मैं सरकार की योजनाओं के साथ-साथ मैं अपनी पूरी मेहनत और लगन से और प्रखंड विकास पदाधिकारी की मदद से इसमें कार्य कराया है और अपनी भी अलग मद से भी पैसा खर्च कर इसको सुंदर बनाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026