परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर बाजार से बाइक लेकर भाग रहे एक बाइक चोर को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार चोर जिला मुख्यालय के नई बस्ती निवासी मो. सद्दाम बताया जाता है। घटना गुरुवार की रात करीब नौ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर बाजार के संतोषी चौक के समीप दुकानदार दयाशंकर प्रसाद अपनी बाइक खड़ी कर अपनी दुकान में चले गए।
इसी बीच उनकी बाइक का लाक खोलकर एक चोर जैसे ही बाइक ले जाने लगा तब तक उनकी निगाह पड़ गई, इसके बाद वह शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों ने पीछा कर उस चोर को पकड़ लिया तथा पिटाई करने के बाद चैनपुर ओपी पुलिस को सौंप दिया। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…