परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। सफाई कर्मी रोहित कुमार एवं सुनील कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्लब्स, जूता, मास्क नहीं मिलने के कारण संक्रमण का भय बना रहता है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी से मांग करने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जूता, मास्क, ग्लब्स नहीं मिलने से कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मांग करने पर उन्हें कार्य से हटा देने की धमकी दी जाती है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत के अंतर्गत 51 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं संवेदक संजय सिंह ने बताया कि कर्मियों का एक माह का वेतन बाकी है। शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही कर्मियों के लिए मास्क, ग्लब्स, जूता का भी वितरण शीघ्र ही किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…